फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दो ट्रकों में सीधी टक्कर, आधे घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रविवार की रात एक बजे दो ट्रकों मे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। इसके चलते हाइवे पर आधे घंटे तक आवागमन भी ठप रहा। घटना की वजह वैष्णो मंदिर के समीप सड़क निर्माण कंपनी द्वारा बिना किसी संकेतक के मार्ग वनवे किया जाना बताया जा रहा है। चालक रामविलास विश्वकर्मा (40) निवासी बहेरवा राबर्ट्र्सगंज और रामप्रवेश (32) निवासी भभाईच, मारकुंडी गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त पर निकले चौकी प्रभारी ने ट्रक में फंसे दोनों चालकों को निकलवाकर चोपन सीएचसी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आधे घंटे तक आवागमन भी अवरूद्ध रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क हादसे में तीन युवक घायल, गंभीर
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा बाजार के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। उसमें जसवंत (25) निवासी परसिद्धी और अभिषेक कुमार (28) निवासी पुसौली घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, रामगढ़ कस्बे से घर जा रहे चंदन (35) निवासी पन्नूगंज की बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तियरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें