फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या सामाजिक अभिशाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अणुव्रत समिति अनपरा के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला अनपरा बाजार में बुधवार की सायं भ्रूण हत्या सामाजिक अभिशाप है विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश चन्द सिंधी ने कहा कि भ्रूण हत्या एक सामाजिक अभिशाप है। संसार में मनुष्य को ही नहीं बल्कि हर प्राणी को जीने का समान अधिकार है। किसी के प्राणों को बलातू लूट लेना हिंसा की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है और इस पर रोक लगनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ रीसू कश्यप ने कहा कि विज्ञान अविष्कार गर्भ में शिशु की हेल्थ केयर के लिए बना है परन्तु मनुष्य का उसका दुरुपयोग कर रहा है। आज के युग मे लड़का व लड़की सभी एक समान है। सामाजिक कार्यकर्ता आर डी सिंह ने कहा कि लड़का लड़की में भेदभाव के सामाजिक सोच को आज बदलने की जरूरत है। जब तक मनुष्य अपनी मनोवृत्ति में बदलाव नहीं करेगा तब तक हम स्वस्थ समाज की स्थापना नहीं कर सकते है। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष समर जैन ने सभी को भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई। समिति के मंत्री अनिल जैन ने अणुव्रत आचार संहिता के संकल्पों का वाचन किया। लायंस क्लब रेणुसागर की अध्यक्ष रीना सिंह व समर जैन को उत्कृष्ट कार्य करने पर समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भ्रूण हत्या पर सारगर्भित कविता प्रस्तुत की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें