फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा तीरंदाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएवी स्कूल राबर्ट्सगंज में मंगलवार को खेल-प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार धनुक के नेतृत्व में बास्केट बॉल, आर्चरी, फुटबाल, बाक्सिंग खेलों की प्रदर्शनी हुई। बाक्सिंग कोच अभिषेक कुमार धनुक, बास्केट बॉल टीम की कोच प्रीती मिश्रा, फुटबॉल टीम के कोच राजीव वर्मा एवं आर्चरी टीम के कोच अनुपमा धनुक ने अपनी-अपनी टीम के जरिए प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। प्रदर्शनी में तीरंदाजी आकर्षण का केंद्र रहा। खेल प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों के गुर से परिचित कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए खेेल का विशेष महत्व है। खेल के जरिए जीवन में अनुशासन एवं एकता की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। यहां सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें