फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक की 80 ग्राम पंचायतों के 50 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प योजना में चयन हुआ है। सोमवार को इन विद्यालयों में हुई परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी पर हुआ। नीति आयोग से अति पिछड़े जिले के रूप में चयनित जिले में पिरामल फाउंडेशन ने 50 विद्यालयों का चयन किया है। इन विद्यालयों पर सोमवार को कक्षा तीन, पांच व आठवीं के छात्र-छात्राओं की गुणवत्ता परीक्षा हुई थी। मूल्यांकन मंगलवार को हुआ। बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय ने बताया कि 50 विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के माहौल के तर्ज पर पढ़ाया जाएगा। जिन विद्यालयों का चयन हुआ है उनमें टाइल्स, वाश बेसिन समेत अत्याधुनिक सुविधाएं बच्चों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें