फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां में छाए रहे बादल, उमस और गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्री-मानसून बारिश के बाद जिले में मंगलवार का दिन खुशगुवार रहा। इस दिन कहीं बारिश नहीं हुई। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। तेज धूप और उमस से लोगों को राहत मिली। इस दिन अधिकतम पारे में 9.5 डिग्री और न्यूनतम पारे में .9 डिग्री की गिरावट भी दर्ज हुई। उधर, मानसून के भी 48 घंटे के भीतर दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। किसानों ने खेती-किसानी की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार कई जगह किसान नर्सरी डालते भी नजर आए।
विज्ञापन

जून की तपिश ने बेहाल करके रख दिया था। जिले के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही थी लेकिन मुख्यालय परिक्षेत्र अब तक बारिश से अछूता पड़ा हुआ था। लंबे इंतजार के बाद सोमवार की शाम पूरे जिले में एक साथ हुई प्री-मानसून बारिश और रात में बीच-बीच में होती बूंदाबांदी से लोगों को काफी सुकून मिला। मंगलवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे जहां किसान खेती की तैयारी में जुटे दिखे। वहीं सुबह नौ बजे ही घरों में कैद होने वाले लोग भी इस खुशगवार मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार सोमवार को जहां अधिकतम पारा 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को यह लुढ़ककर 31.4 डिग्री पर आ पहुंचा। अधिकतम पारा भी 27.1 डिग्री के मुकाबले कम (26.2 डिग्री) दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह ने बुधवार को हल्की-बूंदाबांदी की उम्मीद जताई। कहा कि मानसून सोनभद्र की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 48 घंटे के भीतर अच्छी बारिश शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें