सोनभद्र। दूरदर्शन के जरिए बुधवार को पीएम ने किसानों से की मन की बात की। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरागंना विद्या मंदिर में जन सेवा संचालक सोसाइटी की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को खेती करने के तरीकों में तकनीकी सुधार एवं मिट्टी के जांच की बात कहीं। कहा कि नए बजट सत्र के दौरान सरकार ने तय किया है। सोसाइटी के सचिव वेद प्रकाश ओझा, अध्यक्ष माधुरी मौर्या, राम सिंहासन, अजय सिंह, शिवकुमार मौर्य, मुकेश सिंह, सूर्य नारायण सिंह, नंदलाल जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, राम ताड़क शर्मा, घनश्याम, फेकूराम, राम खेलावन आदि मौजूद रहे।