फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट परिसर में होगी 1001 जोड़ों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें सात जुलाई को 1001 जोड़ों की शादियां डायट परिसर उरमौरा में कराने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत से गरीब पात्र ज्यादा से ज्यादा जोड़े लायें। नियमानुसार सभी कागजी कार्रवाई भी पूरा करें। जो पांच प्रधान सबसे ज्यादा जोड़ा इसमें लाएगा उससे सम्मानित कर स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गरीब की शादी कराना पुनीत कार्य है। बेटी का कन्यादान कराना बहुत बडी बात है। कन्यादान ही सबसे बड़ा दान माना गया है। ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करें, जिससे कोई पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहने पायें। बैठक में योजना को यादगार बनाने, पूरे प्रदेश में सोनभद्र को कीर्तिमान स्थापित कराने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि गौरव बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार प्रति लाभार्थी 35 हजार रूपये खर्च करेगी, जिसके तहत 10 हजार रूपये सामान, 20 हजार रूपये शादी अनुदान और पांच हजार रूपये शादी समारोह के खान-पान पर खर्च किया जाएगा। अपात्र जोड़े को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक वार समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तैनात किया जायेगा। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी केएल गुप्ता, डीपीआरओ आरके भारती, डीपीसी किरन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें