सोनभद्र। कोतवाली का रविवार को क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने मुआयना किया। उन्होंने अपराध, आगंतुक समेत अन्य रजिस्टरों का अवलोकन किया। कई दिनों का रजिस्टर में जवानों को आवंटित किए जाने वाले असलहों का विवरण दर्ज न होने पर सीओ ने नाराजगी जाहिर की। सीओ ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का खुद का समझ कर दूर करें। रात में सभी दारोगा और सिपाही अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करें, ताकि चोरी समेत अन्य घटनाओं पर रोक लगाई जा सकें। समयसीमा के भीतर विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए। लावरवाह विवेचकों की प्रारंभिक जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।