फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डॉक्टर और फार्मासिस्ट से विवाद करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को भी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि अविलंब हमलावरों को गिरफ्तार नहीं हुई तो हम लोग कामकाज ठप कर देंगे। कोतवाल ने आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर स्वास्थ्य कर्मियों को शांत कराया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि जो संसाधन उपलब्ध हैं उससे रोगियों का बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को अस्पताल में मृत अवस्था में खुशबु पहुंची थी। इसके बावजूद कुछ लोगाें ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ मारपीट किया। दो दिन पूर्व मनबढ़ों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ किया था। पुलिस प्रशासन ने अस्पताल में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के साथ ही कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. क्रांति कुमार ने कहा कि ड्यूटी करने में कर्मचारी को खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। अस्पताल में बवाल करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में हीलाहवाली की गई तो विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचित कर कामकाज ठप कर देंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान डॉ. राजेेंद्र प्रसाद, डॉ. अनुराग, डॉ. संदीप, जेबालर, सरिता, अमरावती, मनोरमा, कृष्ण मुरारी पांडेय, विजय मौर्य, विक्रम, श्यामसुंदर, शिवा, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें