फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी खेल के साथ आत्मरक्षा में भी सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति द्वारा रविवार की अपराह्न सिदहवा टोले में आदिवासी तीर धनुष प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें आसपास के दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन क्षेत्रीय अधिकारी वन रेज अनपरा दिनेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी खेल इंटरनेशनल पहचान बना चुका है। यहां के आदिवासियों में देश व विदेश में तीरंदाजी का खेल खेल कर देश का नाम रोशन करने की क्षमता है। विशिष्ट अतिथि अनपरा इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने कहा कि तीरंदाजी एक खेल ही नही आत्मरक्षा का साधन भी है। प्रतियोगिता में सौ से अधिक प्रतिभगियों ने भाग लिया। इसमें मोहल्ला इनसूत के ददुलाल प्रथम, जगमोहन द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष जगदीश साहनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अनपरा परियोजना के अधीक्षण अभियंता आवीक्षित सिंह, भाजपा नेता केएसी जैन, आरजी खंडेलवाल, रीना सिंह, प्रकाश यादव, आरडी सिंह, राजकुमार, अजीत सिंह कंग, राकेश कुमार निषाद, सुनीता देवी, भोलाराम बैसवार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भोलानाथ निषाद व नीलेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें