फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री आएंगी आज, दो दिन करेंगी दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी तथा मद्यनिषेध राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय गुरुवार और शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगी। दोपहर बारह बजे वह राबट्र्सगंज लोक निर्माण विभाग सर्किट हाउस में आएंगी। एक बजे रूद्र महायज्ञ में प्रतिभाग करेंगी। तीन बजे से जिला पदाधिकारियों/मंडल अध्यक्षों के साथ राबट्र्सगंज में बैठक करेंगी। साढ़े चार बजे राबट्र्सगंज तहसील क्षेत्र के जुगैल में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत लगी चौपाल में प्रतिभाग कर जन समस्याओं का निस्तारण कराएंगी। रात आठ बजे वीआईपी गेस्ट हाउस ओबरा पहुंचेंगी। यहां अगले दिन शुक्रवार की सुबह दस बजे ओबरा गेस्ट हाउस में भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगी। दोपहर बारह बजे कनहर सिंचाई परियोजना, सोन लिफ्ट का निरीक्षण करेंगी। दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त विभागों एवं संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें