फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का उपयोग बंद कर करें पर्यावरण संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । हिण्डालको रेणुसागर पावर डिविजन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। रेणुसागर के पुराने ऐश बांध पर पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं ने शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा केपी यादव ने पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आवाह्न किया। कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम रेणुसागर कालोनी परिसर में प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया बंद कर देगें तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए केवल पौधरोपण ही नहीं करेंगे बल्कि उसको संरक्षित व विकसित भी करेंगे । संस्थान ने अपने पुराने ऐश बांध, आवासीय परिसर, कारखाना एवं आसपास के क्षेत्रों में हरे, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया । इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इन्दू यादव, शैलेश सिंह, आरपी सिंह, अनिल सिंहानिया, सुदीप्ता नायक, कर्नल अमित कंसल ललित पाल, सहित समस्त विभागाध्यक्ष के अलावा मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं दिशिता महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। संचालन टीके सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जेएल मौर्या द्वारा किया गया।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें