फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति कार्यक्रम को निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा शक्ति सम्मेलन 11 मई को अरूण कुमार केशरी पीजी कालेज पर होगा। इसको लेकर गुरुवार को भाजयुमो जिला संयोजक मनीष अग्रहरी के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौराहा से मुख्य बाजार तक कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी लगाया। युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने पोखरण परमाणु परीक्षण कराया था। देश को विश्व में एक मजबूत स्थान दिलाया था। जिला संयोजक मनीष अग्रहरि ने बताया कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने परमाणु प्रशिक्षण कराया था उसके बाद अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था। फिर भी बिना किसी चिंता के भारत को विकास की राह पर आगे बढता रहा। प्रभात फेरी मं सुनील सिंह, संतोष शुक्ला, मनीष मिश्रा, अभिषेक विश्वकर्मा, दिशांत द्विवेदी, रोक्की सिंह, बृजेश शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें