फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार खंभे टकराया, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/आसनडीह। थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव में गुरुवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राम अवतार (27) की मौत हो गई। जबकि मणि सिंह (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के पटपखना गांव का राम औतार पुत्र सहदेव और रासपहरी गांव का निवासी मणि सिंह पुत्र शिव प्रसाद गुरुवार को बाइक से चौना गांव गए हुए थे। वहां राम आधार पुत्र नधिर के घर राम औतार की रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी से होने के बाद वे बभनी बाजार आ रहे थे। बभनी से सटे दरनखाड़ गांव में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मणि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें