दुद्धी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब दुद्धी नगर को शौच मुक्त करने की शुरुआत हो चुकी है। नगर पंचायत प्रशासन ने खुले में शौच जाने वाले लोगों को चिह्नित किया है और उन्हें शौचालय निर्माण के लिए धन आवंटित किया है। अधिशासी अधिकारी प्रद्युम्न ने बताया कि 1308 लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 913 लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम क़िश्त उनके खाते में भेजा जा चुका है। कार्य प्रगति को देखते हुए 205 लोगों को दूसरी किश्त भी उनके खाते में भेज दी गई है। कहा, शौचालय निर्माण पूर्ण कराकर शौचालय का उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जो खुले में शौच जाते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर शौचालय की मांग कर सकते हैं। नगर पंचायत ने कुछ लोगों को चिह्नित भी किया है। ब्यूरो