फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआर से कराएं दुरूह गांवों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर के कायों की समीक्षा की। औद्योगिक इकाइयों के जिम्मेदारों को अपने उत्पादन क्षेत्र से हटकर दुरूह क्षेत्रों में विकास कार्य कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जब गांवों का विकास होगा तभी सामाजिक नैगमिक दायित्व (सीएसआर) की सार्थकता सिद्घ होगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में प्राप्त निर्देशों के अनुरूप मानकों को पूरा करने के निर्देश औद्योगिक इकाइयों को दिया। कहा कि हर हाल में पर्यावरण के संरक्षण के मानकों को पूरा किया जाय। डीएम ने एनजीटी के निर्देशों का पालन कराने को भी कहा। चेताया कि इसमें कोताही बरतने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कारऱमवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी फ्रेंकलीन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें