फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिकायती पत्र भी कंप्यूटर में होगा फिड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस प्रशासन ने अब शिकायती पत्रों को भी कंप्यूटर में फिडिंग करने का निर्णय लिया है। क्योंकि अधिकारियों के आदेश तक के कई आवेदन पत्र गायब होने की शिकायत मिल रही है। ये खेल दफ्तर में तैनात कर्मचारियों की ओर से किया जाता था। कंप्यूटर में शिकायती पत्रों के फीड होने से कागजातों के गायब होने जैसे मामले रोक लगेगी।
विज्ञापन

थाने और पुलिस चौकियों पर सुनवाई न होने पर पीड़ित एसपी, एएसपी और सीओ के यहां न्याय के लिए प्रार्थना पत्र देते हैं। सुनवाई करने के बाद अधिकारी शिकायती पत्रों को संबंधित थानों एवं पुलिस चौकियों पर जांच कर कार्रवाई करने के लिए भेज देते हैं। अधिकारियों के आदेश के बाद भी दफ्तरों में तैनात कुछ कर्मचारी कई शिकायती पत्रों को इधर-उधर कर देते हैं। पीड़ित प्रार्थना पत्रों का पता लगाते-लगाते थक जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने अधिकारियों के यहां से थानों व पुलिस चौकियों को भेजे जाने वाले शिकायती पत्रों का विवरण कंप्यूटर में दर्ज कराने की पहल शुरू कर दी है। अधिकारी कंप्यूटर से कभी भी पता कर सकते है कि शिकायती पत्र किस तारीख को जांच कर कार्रवाई के लिए किसको भेजा गया है। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि मातहतों को शिकायती पत्र कंप्यूटर में फीड करने का निर्देश दे दिया गया है। फिलहाल उनके संज्ञान में किसी शिकायती पत्र के गायब होने की जानकारी नहीं मिली है। शिकायती पत्रों की जांच कर उचित कार्रवाई करने में हीलाहवाली करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें