घोरावल(सोनभद्र)। ब्लॉक के महुआव पांडे निवासी राम अनुज धर द्विवेदी को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष रामअनुज धर द्विवेदी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण दूबे द्वारा इस पद पर मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष पद पर उनके मनोनयन की सूचना संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शंकर तिवारी द्वारा दी गई। उनके मनोनयन पर आशुतोष पांडे, मदन गोपाल सिंह, रामकिंकर पाठक, राजेंद्र पाठक, आदिनाथ मिश्र, सुनील चौबे, सच्चिदानंद चौबे, अखिलेश पाठक, आशुतोष पांडेय, संतोष मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया है।