फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर की आमसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा(सोनभद्र)। यूपी बिजली कर्मचारी संघ शाखा ओबरा की आमसभा सोमवार को झरियानाला गेट पर स्थानीय समस्याओं तथा संविदा श्रमिकों के वेतन को लेकर हुई। मुख्य वक्ता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार पत्र के माध्यम से व मौखिक रूप से मुख्य महाप्रबंधक को अवगत कराया गया कि ओबरा में कार्यरत संविदा श्रमिकों का पांच महीने से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है जिससे संविदा श्रमिक भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। साथ ही कालोनी में रह रहे कर्मचारियों को बिजली, पानी की व्यवस्था ठीक की जाए, समुचित दवाई की व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। परंतु समस्याओं की अनदेखी लगातार की जा रही है। सभा की अध्यक्षता पशुपतिनाथ विश्वकर्मा व संचालन संघ के मंत्री सुनील पवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें