सिंगरौली। जिले के अधिकारी अपना जन्मदिन पूर्व से आवंटित क्षेत्रों में मनाएंगे। इसके लिए डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि नीति आयोग के पैरामीटर के तहत निर्धारित समय में समग्र विकास करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अयोजित समय सीमा बैठक के दौरान डीएम अनुराग चौधरी ने मौजूद अधिकारियों को दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से मिशन ट्रांसफार्म सिंगरौली के तहत किए जा रहे कार्यो के प्रगति की जानकारी ली गई। पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, शौचालय के साथ साथ गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव व्यवस्था के साथ समय से जांच व पौष्टिक आहार वितरण करा कर कुपोषण को दूर करे।