घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में बुधवार को देर शाम दो अलग-अलग हादसे में चार पहिया वाहनों की चपेट में आने से वृद्ध महिला और एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंगेहरी गांव में एक बारात आई हुई थी। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे मुंगेहरी निवासी आंचल (4) पुत्री बैरिस्टर बारात में डीजे देख रही थी। उसी दौरान तेज गति से जा रही एक ऑटो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर देर शाम करीब सात बजे मुंगेहरी निवासी कलावती (60) पत्नी संतू अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी। तभी वह कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को सीएचसी में भती कराया गया जहां से कलावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।