फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ रैली का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अणुवत समिति अनपरा के तत्वावधान मे गुरुवार की सायं अग्रवाल धर्मशाला से अनपरा बाजार सिनेमा रोड तक नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी अणुवत समिति के महासचिव केसी जैन ने देते हुए कहा कि ऊर्जांचल का घर-घर नशे की चपेट में आ गया है। जिससे युवा नशे की चपेट मे आकर अपना भविष्य व जीवन दोनों बर्बाद कर रहे है उन्होंने कहा कि रैली अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर अनपरा बाजार सिनेमा रोड तक जायेगी इस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक अभिशाप का रूप धारण कर चुका है। इस अभिशाप का उन्मूलन जागरूकता से ही सम्भव है अणुवत आंदोलन मे नशा उन्मूलन के लिए स्थानीय अणुवत समितिया इस सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए नशा मुक्ति के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों का नशे से दूर रहने की नसीहत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें