फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के रंदह बाजार के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक 15 फीट खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक अशोक (16) की मौके पर मौत हो गई। अशोक को बाइक चलाने नहीं आती थी। वह अपने जीजा की बाइक लेकर निकला और खाई में जा गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्घी भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के महलपुर घघरा निवासी अशोक अपनी बहन की ससुराल आसनडीह के करचाटोला में गया था। दोपहर करीब 12 बजे अशोक जीजा वीरेंद्र के साथ बाइक पर बैठ कर जोबेदह गांव के समीप स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर गया। वीरेंद्र बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर सामान लेने के लिए गया। उसी वक्त अशोक बाइक स्टार्ट कर चल दिया और बाजार आते-आते गहरी खाई में जा गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि अशोक कुमार को बाइक चलाने नहीं आती थी। कुछ ग्रामीणों ने यह देखकर प्रधान रंदह संजय कुमार गुप्ता को जानकारी दी। प्रधान ने इसकी जानकारी तुरंत बभनी थाना को दी। इधर, जीजा को खबर मिलते ही मौके पर पहुंच कर अपने ससुराल महलपुर घघरा फोनकर बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें