फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें भिड़ीं, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अधिवक्ता अशोक पांडेय (50) और उनके बेटे सहित तीन घायल हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। शाहगंज थाना क्षेत्र के उसरी गांव के अधिवक्ता अशोक पांडेय (50) और उनका बेटा अभिषेक (30) बाइक से रावर्ट्सगंज स्थित कचहरी आ रहे थे। अभी पिता पुत्र कम्हारी गांव में बर्दिया-खलियारी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में पिता पुत्र सहित कोतवाली क्षेत्र के बरैला गांव के रविंद्र यादव (22) घायल हो गए। लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि घायल अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें