फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल गिरा, दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में गुरुवार को बिजली के पोल के गिरने से दबकर एक मासूम की मौत हो गई। मृतक ज्वाला (08) प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में कक्षा एक का छात्र था। वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। बिसरेखी गांव के दलित बस्ती में नहर की पटरी पर गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर से बिजली का पोल आया था, जिसे नहर की पटरी पर ही गाड़ा जाना था। ट्रैक्टर पर लगी मशीन की सहायता से बिजली का पोल गाड़ा जा रहा था। पोल गाड़ने के दौरान कई ग्रामीण और बच्चे मौके पर खड़े होकर देख रहे थे। जमीन पर गाड़ने के दौरान पोल अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। हादसे में बिसरेखी निवासी ज्वाला(08) बिजली की पोल की चपेट में आकर उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त उसकी मां भी उसके साथ ही थी। उसके सिर, हाथ समेत कई स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग उसे घोरावल सीएचसी लेकर आए। ज्वाला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टर ने देखते ही ज्वाला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें