फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िर्विरोध राबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख बने अशोक15

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के प्रमुख पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी अशोक पटेल को निर्विरोध चुना गया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी पीकेे उपाध्याय ने प्रमुख बनने का प्रमाण पत्र सौंपा। निर्विरोध अशोक के प्रमुख बनने से गदगद भाजपाजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बुधवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील श्रीवास्तव एवं पियूष राय के समक्ष भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक पटेल ने सिर्फ नामाकंन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा अन्य किसी भी राजनैतिक दल व अन्य प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। जिससे बुधवार को ही अशोक का निर्विरोध प्रमुख बनना तय हो गया था। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आठ मार्च की अपराह्न तीन बजे तक नामवापसी का समयसीमा निर्धारित था। नामाकंन पत्र वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद समर्थकों के साथ अशोक कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मुलाकात किया। इसके बाद डीएम ने अशोक को प्रमुख बनने का प्रमाण पत्र सौंपा। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अशोक के समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजेश मिश्रा, मनीराम पटेल, शिव प्रसाद पांडेय, जसवंत यादव, राधा कृष्ण, संजय सिंह, बलिराम यादव, कल्याण सिंह, रामसूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें