फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। कस्बे में स्थित पीएनबी बैंक के सामने सोमवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैंक घोटाले के आरोपी नीरव का पुतला फूंका। बीजेपी सरकार को बैंक घोटाले का जिम्मेदार ठहराया। घोटालेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला कोआर्डिनेटर अजीत शुक्ला ने कहा कि बीजेपी सरकार में बैंक समेत अन्य बड़े-बड़े घोटोले हुए है, इसका खुलासा होना शुरू हो गया है। बावजूद इसके सरकार घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार सिफ लंबी चौड़ी भाषण देने का कार्य कर रही है। कहा कि घोटालेबाज नीरव मोदी समेत अन्य आरोपियों की संपति जब्त कर रुपये वापस कराया जाए। जिला महासचिव बृजेश तिवारी ने कहा कि नीरव मोदी द्वारा घोटाला किया गया रुपया देश के गरीब, मजदूर, किसान और व्यवसायियों का है। अगर केंद्र सरकार तत्काल नीरव मोदी को पड़कर लोगो का रुपया नहीं दिलवाती है तो समझिए इसमें सरकार पुर्ण रूप संलिप्त है। राम आशीष तिवारी, धर्मेंद्र पासवान, विनोद, सुरेन्द्र, बबलू, आलोक, सोनी, रामकिशुन, संतोष, शम्भू पासवान, धीरज, अजय, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें