सोनभद्र (रेणुकूट)। नगर पंचायत पिपरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संगठन लोक कल्याण समिति की ओर से मरीजों की सेवा के लिए एंबुलेंस जनता को समर्पित किया। कहा, नगर क्षेत्र में गंभीर रुप से बीमार लोगों को बाहर जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाती है। इसलिए गरीबों व असहायों की मदद के लिए एंबुलेंस ली गई है, जो लोगों की सेवा के लिए हरदम तैयार रहेगी।
पिपरी के अंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में एसडीएम दुद्धी भानु प्रताप सिंह ने पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने सभासद मल्लर देवी, चंदा देवी, सुुजीत कुमार सिंह, अख्तर, संदीप, अजीत गुप्ता, ऋचा सिंह, निर्मला साहनी, जितेंद्र, सुरेश चौरसिया, आफताब और मीरा देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने कहा कि अगले पांच वर्षो के लिये पिपरी नगर की सेवा का अवसर जो जनता ने दिया है, उसे वे पूरे मन से सेवा करेंगे। नगर क्षेत्र के लोगों को भौमिक अधिकार दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम का संचालन गोपाल तिवारी ने किया। इस मौके पर ईओ प्रद्युम्न कुमार, डॉ. एसबी सिंह, इं. ओम प्रकाश सिंह, मोइन खां, उदयनारायण पांडेय, साहब सिंह, रेयाज खां मौजूद रहे।