फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के 21 चयनित शिक्षकों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड से वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत जिले मेें चयनित 21 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के चयन का सत्यापन नए सिरे से होगा। यूपी में शिक्षकों के हुए चयन में फर्जीवाड़े की सूचना पर माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड ने नए सिरे से शिक्षकों के चयन के सत्यापन का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह का कहना है कि बोर्ड से पत्र प्राप्त हुआ है और फाइलों को तलब कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड से वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत 4799 प्रशिक्षित स्नातक और 875 प्रवक्ताओं का चयन यूपी में हुआ था। इन शिक्षकों की 18 मंडल के विभिन्न जिलों में तैनाती की गई। इसके तहत सोनभद्र में 21 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की तैैनाती हुई थी। चयन बोर्ड अब इन शिक्षकों की तैनाती की जांच कराएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद के उप सचिव नवल किशोर ने सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा हैै। इसमें कहा गया है कि प्रशिक्षित स्नातक, प्रवक्ता पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का जो पैनल चयन बोर्ड से भेजा गया है, को पुन: सत्यापन कराए जाने के संबंध में था, लेकिन निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर पैनल का सत्यापन नहीं कराया गया। उन्होंने 23 नवंबर को चयन बोर्ड में उपस्थित होकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही शिक्षकों के कार्यभार की सूचना भी तलब की गई है। इसके लिए बोर्ड ने डीआईओएस कार्यालय में निर्धारित प्रोफार्मा भी भेजा है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राज शेखर सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक सेवा चयन बोर्ड से उन्हें चयनित शिक्षकों के सत्यापन के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। शिक्षकों की सूची के अनुसार उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सत्यापन 23 नवंबर को बोर्ड में भी उपस्थित होकर कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें