फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (शक्तिनगर/ सिंगरौली)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार और रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से दो जबकि सड़क हादसे में एक युवक मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

पहली घटना सिंगरौली के सरई थाने के निवास चौकी की है। शनिवार दोपहर गड़ई गांव के लोग कुड़ीदह नदी में मूर्ति विर्सजन करने गए थे। इस दौरान गड़ई गांव निवासी तरूण पनिका (19) गहरे पानी में चला गया। डूूबने से उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के बर्दी गांव की है। मुड़पेली गांव के रहवासी दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के लिए काफी संख्या में सोन नदी में गए थे। इसी दौरान मुड़पेली कला गांव का रहने वाला आशीष पटेल (18) पुत्र रमेश नदी में समा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तीसरी घटना चितरंगी इलाके के गढ़वा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर की है। मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों की आटो पलट गई इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मुन्नी लाल निवासी कोडारी चितरंजी की मौत हो गई। शक्तिनगर में शनिवार से रविवार शाम तक प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चला। इस दौरान कुल आठ प्रतिमाएं शांति तरीके से रिहंद जलाशय में विसर्जित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें