फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुर्क में 12 को बंटेगा फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र(ब्यूरो)। डीएम पीके उपाध्याय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कहा कि आगामी 12 सितम्बर को फसल ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरण समारोह की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी पूरे तत्परता के साथ सूची के मुताबिक 11 सितम्बर को ऋणी किसानों को लेने के लिए प्रस्थान करेंगें। 12 सितम्बर को प्रात: 9 बजे तक वितरण समारोह स्थल-हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, चुर्क में किसानों के साथ पहुंचेंगें। सेक्टरवार सेक्टर अधिकारी, जोनल अधिकारी के साथ ही गांव स्तर तक पात्र ऋणी किसानों को आमंत्रित करने और उन्हें 12 सितम्बर को उनके गांव से बस के जरिए लेकर वितरण स्थल हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल चुर्क पहुंचने की समन्वय प्रशिक्षण बैठक की और समीक्षा करते हुए कहा कि बेहतर ताल-मेल के साथ सेक्टर अधिकारी से लेकर ग्राम स्तरीय लेखपाल एवं सफाईकर्मी एक-दूसरे का सहयोग करते हुए टीम भावना के साथ लगकर फसल ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरण समारोह को सफल बनायें। एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, एएसपी डॉ. अवधेश सिह, डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, राज कुमार, उप निदेशक कृषि डॉ. आरएस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें