फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांह पर काली पट्टी बांध अधिकारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उ.प्र. राज्य विद्युत उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन ने उत्पादन निगम द्वारा पावर कारपोरेशन लिमिटेड को दी जाने वाले बिजली के बिल से रिटर्न आन इिक्वटी को 16 से घटाकर दो प्रतिशत करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि पारीक्षा, पनकी एवं हरदुआगंज परियोजना की 110 मेगावाट की इकाई को बंद करने, पावर कारपोरेशन पर सात सौ करोड़ का बकाया, 50 वर्ष से अधिक उम्र के अभियंताओं की जबरन सेवानिवृत्ति इत्यादि के विरोध में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि रिटर्न आफ इक्विटी को कम करने से उत्पादन निगम को भारी आर्थिक नुकसान होगा। इससे उत्पादन निगम को प्रतिवर्ष होने वाले लाभ में भी काफी कमी आएगी। इससे निगम को लाभ में चलाने के लिए समर्पित अधिकारियों व कर्मचारियों में गलत संदेश जाएगा एवं उनके मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। पारीक्षा में 110 मेगावाट की दो, हरदुआगंज में 105 मेगावाट की एक एवं पनकी की 105 मेगावाट की दो इकाईयों की शेड्यूलिंग छह जुलाई से नहीं करते हुए उन्हें बंद करने का निर्देश जारी हुआ है। इन इकाईयों पर निगम द्वारा अत्यधिक निवेश किया गया है। जिसके लोन का भुगतान किया जाना है। ऐसे में इन इकाइयों की शेड्यूलिंग बंद होने से उत्पादन निगम को भारी आर्थिक नुकसान होगा। इन इकाईयों को बेहतर परिचालन एवं अनुरक्षण द्वारा कम दर पर विद्युत उत्पादन कर अगले तीन चार वर्षों तक चलाया जा सकता है। पनकी की दोनों इकाईयां निर्बाध रूप से विद्युत उत्पादन में सक्षम हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जनहित में इन मुद्दों को ठीक नहीं किया गया तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष जामवंत प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, शैलेश चौरसिया, सुशील कुमार, कृष्णाप्रेमी, सतेंद्र गंगवार, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें