सोनभद्र (अनपरा)। अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई को शुक्रवार की सुबह सफलता पूर्वक उत्पादन पर ले लिया गया। शाम तक उससे सौ मेगावाट उत्पादन लिया जा रहा था। जीएम एके सिंह ने बताया कि देर रात तक इस इकाई से पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू हो जाएगा। बता दें कि दूसरी इकाई तीन दिन पूर्व ट्यूब लीकेज के चलते ट्रिप कर गई थी। वहीं पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई अभी भी अनुरक्षण में पड़ी हुई है।