फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को तिथि तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बभनी ब्लॉक प्रमुख राजमती के लिखाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथि तय हो गई है। उप जिलाधिकारी दुद्धी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में इसको लेकर सात जुलाई को बैठक ब्लॉक सभागार में होगी। इसमें दो घंटे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और फिर जरूरत पड़ी तो मतदान कराया जाएगा। यदि प्रमुख के खिलाफ ज्यादा मत पड़े तो उन्हें प्रमुख पद से हटा दिया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय से बभनी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। कार्यालय सूत्रों के मुताबिक डीएम पीके उपाध्याय ने सात जुलाई की तिथि चर्चा के लिए मुकर्रर कर दी है और एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि बभनी ब्लॉक क्षेत्र मेें कुल 52 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। यहां ब्लॉक प्रमुख की सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। प्रमुख के चुनाव में राजमती देवी विजयी हुई थीं। 13 जूून को 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सदस्य शांति देवी, लखपतिया, मनिता देवी, रामेश्वर, रामा देवी, मोहम्मद हकीम, गुड्डी देवी, रामेश्वर, बुधराम, अगरशाह, कुंज बिहारी, उर्मिला देवी, लीलावती, दशमतिया, अंजनी कुमार, पार्वती देवी, सुनीता समेत 40 सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन किया था और अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया था। डीएम ने उन्हें डीपीआरओ कार्यालय भेज दिया था। उसी दिन डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे सभी सदस्यों का हस्ताक्षर प्रमाणित कराया गया था। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख राजमती पर कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतते हुए अपने दायित्व का कार्य अपने पुत्र से से कराने समेत कई अन्य आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें