बभनी। पिपराखांड़ में बुधवार की रात एक गुमटी में आग लग गई। इसमें नगदी सहित कई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जल गए। शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
चैनपुर गांव के महीप लाल कुशवाहा की पिपराखांड़ में मोबाइल की दूकान है। दूकान में लैपटाप, कम्प्यूटर आदि की भी ब्रिकी होती है। बुधवार की रात में 10 बजे दूकान बंद करके वह घर चले गए। रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। किसी ने इसकी सूचना दूकानदार महीप लाल को दी। आसपास के लोग बाल्टी-डिब्बा से पानी लेकर आग बुझाने में जुुट गए।