इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सोनभद्र के विकास के लिए काफी तत्पर है, जिसका नतीजा है कि जिले में निर्माणाधीन फोर लेन की रोड काफी तेजी से बन रही है। कनहर सिंचाई परियेाजना का काम पूरा होते ही दक्षिणांचल क्षेत्र में हरियाली आने के साथ ही चतुर्दिक विकास के विभिन्न जन कल्याणकारी, विकास परक कार्यक्रमों और लाभार्थी परक योजनाओं को तत्परता के साथ पूरा कर रही है। जिले में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, मंडी परिषद के अलावा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्यों को पूरा कराया गया। जिले में आदिवासिता और गरीबी को देखते हुए समाजवादी पेंशन योजना के सबसे अधिक लक्ष्य प्रदेश में सोनभद्र जिले को 20 हजार प्राप्त हुआ है, जो 64 हजार के अतिरिक्त है। कहा कि जिन गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है, प्रदेश सरकार एक साल के अंदर जिले के उन सभी मजरों में बिजली पहुंचाएगी। इस मौके पर समाजवादी पेंशन योजना के 88 पात्रों को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए पंजीकृत 15 मजदूरों को मुफ्त में साइकलें प्रदान की गई।
सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि आजादी के बाद काफी सालों में जो सरकारें काम नहीं कर सकीं, वे कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार ने तीन सालों के अंदर करके जिले का चतुर्दिक विकास किया है। विधायक घोरावल रमेंश चंद्र दूबे ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव की सरकार गरीबों की भलाई करने वाली सरकार है। प्रदेश सकार ने हर क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास किए हैं। विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के आदिवासियों का सम्मान करते हुए जिले के विकास के साथ ही कनहर सिंचाई परियेाजना की सौगात दक्षिणांचल के आदिवासियों को देते हुए जिले में जल स्तर को सुधारने के साथ ही हरियाली लाने का काम किया है। सभा में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने सरकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डा. नागेंद्र नारायण मिश्र ने किया। समारोह में दूर-दराज से आए ग्रामीणों के समस्याओं को भी जिलाधिकारी के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने सुना।
इस मौके पर चेयरमैन चुर्क सईद कुरैशी, एडीएम मनीलाल यादव, डीएसओ एपी सिंह, सहायक निदेशक रेशम आरएल मौर्या, सहायक निदेशक मत्स्य अरविंद मिश्रा, राम प्रसाद यादव, डीपी सिंह, हिदायत उल्ला खां, राकेश द्विवेदी, विद्युत सुभाष चंद्र यादव मौजूद रहे।