फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 1834 बच्चाें ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा-6 में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कुल 5248 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3414 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। गणित के सवालों ने बच्चों को खूब उलझाया। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका को डीआईओएस कार्यालय में संकलित कर मूल्यांकन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बहुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की कुल 80 सीटों पर दाखिला होना है। इसके लिए पूरे जिले से पांचवीं में पढ़ रहे 5248 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे से 14 केंद्राें पर परीक्षा आरंभ हुई।
परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी। रॉबर्ट्सगंज में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज के केंद्र पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर कुल 3414 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में सुचारू ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है।
दुद्धी: नगर के जीआईसी व जीजीआईसी में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में कुल 563 छात्र-छात्रा शामिल हुए। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. ऋतिका श्रीवास्तव ने बताया कि काॅलेज में कुल 381 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 267 परीक्षा में शामिल हुए।
वहीं जीआईसी में 408 में से 296 ने परीक्षा दी। बीईओ महेंद्र मौर्य ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। बभनी:
विकासखंड में राजकीय इंटर काॅलेज चपकी और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान देवनाटोला के केंद्र पर परीक्षा हुई। कुल 390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 316 अनुपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय सहगोड़ा छात्रा अंजली ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें