घोरावल। ब्लॉक के करसोता गांव में राजा आभूषण ब्रह्मशाह स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मधका और करसोता की टीमों के बीच खेला गया। इसमें फाइनल मैच में मधका ने करसोता 32 रनों से हराकर को जीता ।
मधका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 157 रन बनाए थे। जबाब में उतरी मधका की टीम 125 रन ही बना सकी। इस प्रकार प्रतियोगिता में मधका ने करसोता को 32 रन से हराकर फाइनल मैच जीता। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मधका की टीम के मनीष पांडे नेे जीता, उन्होंने 75 रन बनाए थे। पूरी सीरीज में 170 रन बनाने और 5 विकेट लेने पर बिजेंद्र को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सी खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें प्रोत्साहन और उचित माहौल की जरूरत है। उन्होंने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। ग्राम प्रधान प्रेमनाथ कोल, गोविंद सिंह, सनद कुमार केशरी, सियाराम केशरी, प्रमोद कुमार इत्यादि मौजूद रहे।