फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिश्रम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से मिलती है सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना कालोनी परिसर स्थित डॉ आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डॉ आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेबी पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि परिश्रम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से व्यक्ति सफलता के उच्च शिखर पर पहुंच जाता है। अत: सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को कठिन परिश्रम करना चाहिए। उप महाप्रबंधक जीके मिश्र ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से कठिन परिश्रम करने से सपना साकार हो सकता है। अतिथि परिचय नरेंद्र भूषण शुक्ल ने किया। प्रस्ताविकी विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने प्रस्तुत किया। परीक्षा प्रमुख दिनेश पांडेय ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी मे मुख्य अतिथि डीपी सिंह एनसीएल ककरी एवं विशिष्ट अतिथि श्याम किशोर पासवान ग्राम प्रधान रेहटा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि पुरस्कार अच्छे व्यवहार को और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है। आभार ज्ञापन आरपी गुप्ता ने किया। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने कराया। वृत्त निवेदन परीक्षा प्रमुख संतलाल ने किया। इस अवसर पर नंदकिशोर सिंह, अशोक मिश्र, अशोक उपाध्याय आदि रहे। राजेश कुमार सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें