सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जंगलों में कांबिंग करने के साथ ही शहरों में फोर्स ने रूट मार्च निकालना शुरू कर दिया है। बुधवार को चोपन और ओबरा में सीआरपीएफ के जवानों के साथ थाना प्रभारियों ने रूट मार्च निकाला। इस दौरान फोर्स ने लोगों को निडर होकर मतदान करने की अपील की।
ओबरा: नगर के मेन बाजार, वीआईपी रोड, राम मंदिर कालोनी, गैस गोदाम रोड से डिग्री कालेज चौराहे होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर 95वीं बटालियन सीआरपीएफ की एक कंपनी के साथ प्रभारी निरीक्षक पैदल मार्च निकाला। थानाध्यक्ष ने कहा कि पैदल मार्च करने का मूल उद्देश्य यह है कि आमजन निर्भिक मतदान करने के लिए निकले। चुनाव के दौरान अगर कहीं पर भी कोई व्यक्ति मतदाताओं पर दबाव डालता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चोपन: सीआरपीएफ के साथ थाना प्रभारी नगर में फ्लैग मार्च कर भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। अचानक जवानों को आधुनिक असलहों से लैश देख नगरवासियों में कौतूहल हो गया। जगह-जगह पुलिस ने रूक कर लोगों से निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील किया। नगर से होते हुये सिंदुरिया गांव तक फ्लैग मार्च किया गया। सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। विंढमगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश औरं झारखंड की पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे हैं। मंगलवाी की शाम जवानों के साथ थानाध्यक्ष ने पैदल मार्च किया।