फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में 34 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नन्हकूराम पीजी कालेज मुडिलाडीह में चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में समाजशास्त्र व राजनीतिशास्त्र विषयों में 34 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रामजन्म पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर बीए प्रथम वर्ष के समाजशास्त्र विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें नन्हकूराम पीजी कालेज की 82 छात्राएं तथा वीरमति विद्या महाविद्यालय के 158 छात्र सम्मिलित रहे। समाजशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र में वीरमती महाविद्यालय के 126 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 32 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। इसी प्रकार इस केंद्र पर बीए तृतीय वर्ष की राजनीतिशास्त्र विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 50 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 48 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रामजन्म पांडेय ने बताया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता के लिए कालेज प्रशासन प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें