ओबरा (सोनभद्र)। सेक्टर नौ के समीप की न्यू कालोनी बस्ती में ब्लास्टिंग के चलते मकानों को हो रही क्षति का मामले को लेकर जिला प्रशासन संजीदा हो उठा है। सोमवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
उन्होंने लोगों से जानकारी हासिल करने के साथ ही मकानों के अंदर जाकर भी स्थिति देखी। इस दौरान कई आवासों को ब्लास्टिंग से क्षति पहुंचने की बात सामने आई। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु का कहना था कि डीएम से इसकी शिकायत की गई थी। बावजूद ब्लास्टिंग की तीव्रता में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। इस मौके पर खान अधिकारी केके राय, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।