फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र अन्यत्र होने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। भाऊराव देवरस पीजी कॉलेज के व्यक्तिगत छात्रों का परीक्षा केंद्र अन्यत्र किए जाने से नाराज छात्रों ने रविवार को कॉलेज में हंगामा किया। नाराज छात्रों ने कॉलेज का मुख्यद्वार बंद कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्राचार्य व अन्य प्रवक्ताओं ने छात्र नेताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रों ने गेट को खोला। दोपहर करीब 12 बजे छात्रों ने कॉलेज पहुंच कर मनमाने ढंग से परीक्षा केंद्र बनाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि व्यक्तिगत स्नातक छात्रों का परीक्षा केंद्र 80 किलोमीटर दूर राबर्र्ट्सगंज बनाया गया है। परीक्षा केंद्र दूर बनाने से छात्रों को परीक्षा देने जाने में काफी कठिनाइयों और दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा है। पूर्व में संबंधितों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके उनके द्वारा समस्याओं का हल नहीं किया जा रहा है। उधर, कॉलेज मेें छात्रों के हंगामा करने की खबर मिलते ही प्राचार्य समेत कई प्रवक्ताओं ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को बताया कि परीक्षा केंद्र बदलने का अधिकार विश्वविद्यालय प्रशासन को है, वहां से परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. निलांजन मजुमदार ने कहा कि परीक्षा केंद्र राबर्ट्सगंज बनने से परीक्षार्थियों को होने वाली समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन का अवगत कराया जाएगा। तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद सभी छात्र वापस चले गए। कॉलेज में घंटे भर हंगामा का माहौल रहा। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें