फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 3522 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को हुई। प्रथम पाली में 71 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 29060 परीक्षार्थियों में से 25541 बच्चों ने परीक्षा दी और 3519 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर के गणित में पंजीकृत 228 बच्चों में से 225 बच्चों ने परीक्षा दी। तीन बच्चे शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में 33 केंद्रों पर इंटर अतिपोषण की परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों में से बच्चों ने परीक्षा दी और परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। शांतिपूर्ण और नकलविहिन परीक्षा कराने के मद्देनजर तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रटों के अलावा में सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर जायजा लेते रहे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने बच्चों की तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। परीक्षा कक्ष के बाहर परीक्षार्थियों का जूता और मोजा भी निकलवा दिया गया था। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आरएसम इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क, जनता इंटर कॉलेज परासी समेत अन्य केंद्रों के आसपास सदर एसडीएम शादाब असलम समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते रहे। डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान में 29060 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन किन्हीं कारणवश 3519 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इंटर के गणित में 228 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी, लेकिन 225 बच्चों ने ही परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर अतिपोषण में पंजीकृत परीक्षार्थियों में से बच्चों ने परीक्षा में शामिल हुए और परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के बाहर फोर्स भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें