फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत प्रस्तुत कर मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज ब्लॉक के हिंदुआरी स्थित आरआर पॉलिटेकिभनक कालेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि सांसद रामशकल और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शालिनी, शबाना, श्रृष्टि शिखा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्मी गीतों पर शबाना ,रेखा, अविका समेत अन्य छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। इनके अलावा कई छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, चुटकुला, एकांकी सुनाकर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रबंधक सरोज सिंह ने कालेज प्रशासन बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राचार्य नागा अर्जन सिंह ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन गजेंद्र सिंह, विनय ने किया। कार्यक्रम में डॉ. त्रिपुंजय पटेल, धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें