फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम में अवूधत महाविद्यालय रहा ओवरआल चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जनता महाविद्यालय बभनी में आयोजित रोवर्स रेंजर्स के जनपदीय समागम में अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैंपियनशिप रहा। प्रतिस्पर्धा में अवधूत भगवान राम पीजी कॉलेज की संत बीजाराम रोवर्स क्रू एवं मां मैत्रायणी रेंजर्स टीम ने 18 स्वर्ण, 12 रजत और आठ कांस्य पदक जीते। 200 में 136 अंक प्राप्त कर दोनों ही टीमों को प्रथम स्थान मिला। समागम में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा प्रथम स्थान के साथ ही ओवरऑल चैंपियनशिप बना लिया। समागम में महाविद्यालय की छात्रा एवं रेंजर नेहा रानी को उनके उत्कृष्ट घूमर नृत्य पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। रोवर्स प्रभारी डॉ नीलकंठ मिश्र, रेंजर्स प्रभारी माधवी श्रीवास्तव एवं सहायक राम दास के नेतृत्व में रोवर्स रेंजर्स की टीमों ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने महाविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स टीमों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें