फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी में पलटा चावल लदा ट्रक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक, खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। साथ ही चावल की बोरी बिखर गई। मंगलवार को एक ट्रक चावल लादकर शक्तिनगर की ओर जा रहा था। मारकुंडी घाटी में पहुंचने पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक सुनील कुमार निवासी ग्राम व थाना धानापुर, जिला चंदौली, खलासी आजाद निवास ग्राम व थाना बलुआ जिला चंदौली और उसमें सवार बिफ्फन निवासी ग्राम अदलगंज टोला कोटिया थाना चोपन घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गुरमा चौकी पुलिस ने घायलों को ट्रक के अंदर से निकलवाया और सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें