फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सरल एवं सहज भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन द्वारा डॉक्टरों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए संजीवनी चिकित्सालय के सम्मेलन कक्ष में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमएम साब्दे ने कहा कि हिंदी अत्यंत सरल एवं सहज भाषा है। इसको सीखने तथा प्रयोग करने में अत्यंत आनंद का एहसास होता है। संजीवनी चिकित्सालय में हिंदी का भरसक प्रयोग किया जा रहा है आर हमें इसका गर्व भी होता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता कवि सुजान तिवारी ने कहा कि भारतीयों की जुबान हिंदी भारतीय गौरव एवं स्वाभिमान का ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान है। कार्यशाला में अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार जाडली, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. विद्या साब्दे, डॉ. एसके सिह, डॉ. एसके खरे, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सीएस पीटर, डॉ. वर्तिका खरे, डॉ. दिव्या, डॉ. सुनीता सिंह, सहित 30 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वभाषा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रबंधक राजभाषा आदेश कुमार पांडेय ने हिंदी की नीतियों एव नियामों पर प्रकाश डाला। भारत सरकार के वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के संदर्भ में व्यावहारिक कठिनाईयों तथा उपाय के लिए प्रतिभागियों का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन उप महाप्रबंधक एमसी मांझी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें