फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक नाली के विवाद में तीन महिलाओं की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट(सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के शिवापार्क इलाके में सार्वजनिक नाली पर कब्जा करने के मामले में शनिवार को हुए विवाद में कुछ लोगों ने तीन महिलाओं की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाली का विवाद कई दिनों से चल रहा है। दो सप्ताह पूर्व रहवासियों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण को तत्काल रोकने व दबंग पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी हो रहे अवैध निर्माण का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा गया। पिपरी पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पहले पक्ष की मीरा देवी, पिंकी, सुभावती देवी और दूसरे पक्ष से सुनीता को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर मारपीट के बारे में जानकारी लेने पहुंची पिपरी पुलिस के साथ एक होमगार्ड का आरोपित पक्ष की महिला ने अचानक डंडा छिन लिया। आरोप है कि महिला उल्टे ही पुलिस को भी सबक सिखाने की धमकी देने लगी और काफी देर बाद होमगार्ड का डंडा लौटाया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। पिपरी पुलिस का कहना है कि सभी लोग वीडियो बनाने लगे हैं। उन्होंने माना कि घटनास्थल पर पहुंचने पर एक पक्ष के लोगों ने बात करने की बजाय पहले उनकी रिकॉर्डिंग करने लगे। उन्होंने महिला द्वारा होमगार्ड का डंडा छीने जाने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें