फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे पार्टी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को राबर्ट्सगंज के रामजानकी मंदिर पर हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से 20 जनवरी तक होने वाले समाजवादी विकास विजन व सामाजिक न्याय कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिदास अग्रहरि ने किया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव कहा कि सपा कार्यकर्ता जन-जन को पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, रैन बसेरा, ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट, श्रमिकों को साइकिल, सौर ऊर्जा समेत जिले मेें तमाम कार्य सपा सरकार में हुए। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार ने इन जन कल्याणकारी योजनाओं को महज राजनीतिक विद्वेष के चलते बंद कर दिया। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियों को भाजपा सरकार बंद करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने जनता से किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टे जनता पर महंगाई लाद दिया। बैठक में सुरेश अग्रहरि, गोपाल मोदनवाल, मुन्ना कुशवाहा, मंदीप पटेल, जय प्रकाश सोनी, प्रदीप यादव, हीरा सोनकर, कवि यादव, मनोज केशरी, संतोष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें